कोरबा

गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों को मिल रहा अतिरिक्त आय : किसान सुदर्शन

विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मिली शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत तिवरता में लगाई गई योजनाओं की विकास फोटो प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सीटी छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की विकास फोटो प्रदर्शनी सभी विकासखंडों के गांवों में लगाई गयी। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत तिवरता के साप्ताहिक हाट-बाजार में एक दिवसीय विकास फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से तिवरता के ग्रामीण सहित आसपास के गांवों चैनपुर, लिटियाखार, पखनापारा, रतिजा, सिरकीखुर्द, बतारी एवं फुलझर में रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या मे विकास फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ग्रामीण-युवाओं ने पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में जाना। फ़ोटो प्रदर्शनी में ग्राम तिवरता के ग्रामीण सुदर्शन ने शासन द्वारा गांवों में विकसित किये गए गौठानो कि प्रशंसा करते हुए कहा कि गौठानो से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा हैं। सरकार द्वारा गोबर खरीदने की योजना गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को निश्चित रूप से फायदा हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जन गोबर बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। गांव में विकसित गौठान से ग्रामीण, गोबर विक्रेताओं के साथ गौठान समिति के सदस्यों को भी लाभ हो रहा हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

तिवरता के ग्रामीण विश्राम पोर्ते ने विकास फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करके सरकार द्वारा लागू योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने पिछले तीन वर्षों में सभी वर्गों के हितों के लिए बहुत सारे विकास कार्य किये हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाये गए रोका-छेका अभियान के फोटो को देखकर कहा कि फसलों की सुरक्षा के लिए लागू किये यह अभियान किसान हित मे हैं। रोका छेका अभियान से फसल सुरक्षा के साथ पशुधन की भी सुरक्षा हो रही हैं। ग्राम पंचायत तिवरता के ग्रामीण श्यामलाल धारी ने विकास फोटो प्रदर्शनी को बहुत ही लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी के आयोजन से हमारे गांव के लोगों सहित आसपास के गांव के लोग भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। श्री धारी ने प्रदर्शनी में आकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में जानकारी ली। इस योजना के तहत खरीफ 2021 से धान के साथ खरीफ की प्रमुख फसलों मक्का, कोदो-कुटकी, अरहर तथा गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति वर्ष नौ हजार रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता दी जा रही हैं। उन्होंने शासन द्वारा दी जा रही आदान सहायता राशि को किसानों के लिए काफी फायदेमंद बताया।

तिवरता में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से शासन के तीन वर्षों के कार्याे को फोटो के माध्यम से लोगों को बताया गया। इस विकास फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीण और युवाओं ने अधिक संख्या में आकर अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकों, पाम्पलेट का भी वितरण किया गया। ग्राम तिवरता में लगाए गए विकास फोटो प्रदर्शनी में छत्तीगसढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, नये तहसीलों का गठन, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदुपत्ता संग्रहण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनाएं, किसानों को न्याय योजना के माध्यम से धान का वाजिब दाम प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं और उससे राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी और लोगों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button