कोरबा

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से 84 प्रतिशत धान का हो चुका उठाव, कोई भी केंद्र बफर लिमिट से ऊपर नहीं

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

जिले के किसानों ने अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा

कोरबा 09 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) जिले में 01 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है। जिले में 60 धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है। खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 05 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है। पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले के किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button