बिलासपुर

बिलासपुर रेंज का पहला साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर के सायबर पुलिस थाना का किया गया वर्चुअल उद्घाटन

 

बिलासपुर (ट्रैक सिटी) छ.ग. राज्य में बढ़ते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखा के प्रकरणों को देखते हुये सायबर थानों की मांग पर मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 06 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने का घोषणा किया गया था, जिस पर पुलिस महानिदेशक छ.ग. द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो मे अत्याधुनिक तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया। राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का लोकार्पण मुख्यमंत्री छग शासन भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेज बिलासपुर डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (मापसे) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (मापसे) एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक कि पदस्थापना की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button