कोरबा

शिकागो के अमर शहीदों की याद में निकाली गई विशाल रैली निकाली…

 

1 मई 2022 मजदूर दिवस (मई दिवस )के अवसर पर एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक )बाल्को नगर, के द्वारा परसाभाटा विजय चौक से एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन(एटक) कार्यालय (मुस्ताक भवन) तक, शिकागो के अमर शहीदों की याद में एक विशाल रैली निकाली गई।

इस रैली में मज़दूर, एकता जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूंजीवाद मुर्दाबाद एवं दुनिया के मजदूर एक हो, के गगन भेदी नारे को बुलंद किये गये। कार्यालय स्थल पहुंचकर ध्वजारोहण के पश्चात शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मजदूर रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य (एटक) के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकारों एवं पूंजी -पतियों के द्वारा मजदूरों पर प्रहार किया जा रहा है। विशेषकर वर्तमान केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा श्रमिको के सारे अधिकारो को खत्म करने की साजिश की जा रही है।इसी कड़ी में मोदी सरकार के द्वारा अब तक लागू 44 श्रम कानूनों को खत्म करके 4 लेबर कोड में कोडीफाई कर दिया गया है |जब यह नए श्रम कानून लागू हो जाएंगे तो श्रमिकों के सारे संवैधानिक अधिकार छिन जाएंगे और पूंजीपतियों के द्वारा श्रमिक शोषित किए जाएंगे।कॉमरेड हरिनाथ सिंह ने मजदूरों को तानाशाही, मजदूर विरोधी , श्रम विरोधी, देश विरोधी,अर्ध-फासीवादी सरकार के खिलाफ एक लंबी एवं निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा।कॉमरेड हरिनाथ सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अराजकता जैसे बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए एवं देश के युवाओं -श्रमिकों को विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा। एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) के महासचिव कॉमरेड सुनील सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए मजदूर दिवस पर सभी को बधाई दी और मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर मजदूरों को बताया गया और मजदूरों को सक्रिय रहने के लिए बोला गया और कारखाने के अंदर सभी को एकता बनाकर आगे बढ़ने के लिए कहा गया इन्हीं शब्दों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस रैली में राज्य (एटक) के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह, राज्य सचिव कामरेड एम.एल रजक, एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) के महासचिव कामरेड सुनील सिंह ,अध्यक्ष कॉमरेड एस.के सिंह, संगठन सचिव कॉमरेड संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष कॉमरेड पी.के वर्मा, कामरेड धर्मेंद्र सिंह, कामरेड जी नरसिम्हा राव ,कामरेडअनूप सिंह, कामरेड धर्मेंद्र तिवारी, कामरेड प्रकाश दास ,का आलेख मलिक ,संतोषी बरेट, लालूराव,लालमन सिंह, अविनाश सिंह मनीष नाग , तबरेज अहमद, शोएब खान, सुशील दुबे एवं सभी विभागों के सैकड़ों की संख्या में श्रमिक साथियों ने हिस्सा लिया।

 

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!