कोरबा

आयुक्त ने अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण हेतु अधिकारियों को सौपे दायित्व

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने जारी किया आदेश, दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

साकेत भवन में नियंत्रण कक्ष स्थापित, निगम क्षेत्र में चिन्हांकित किए गए सेल्टर केन्द्र

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा -आगामी मानसून को देखते हुए अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत व्यवस्था के    संबंध में निर्धारित कार्य योजना अनुसार कार्य किए जाने हेतु आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आदेश जारी कर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को उनके दायित्व सौपे हैं तथा दायित्वों का पूरी गंभीरता, कार्यकुशलता व निष्ठापूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निगम कार्यालय साकेत में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा मुख्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सेल्टर केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि बाढ़ नियंत्रण, प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत, आकस्मिक घटना की जानकारी उपलब्ध कराने, प्रभावित व्यक्तियों को राहत एवं उनका बचाव कार्य संचालित करने, प्रभावितों को तत्काल सहायता दिए जाने एवं नगर के नाले, नालियों की सफाई व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके प्रभारी अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री एम.के. वर्मा बनाए गए हैं। इसी प्रकार निर्माणाधीन नाले, नालियों में वर्षा ऋतु को देखते हुए पानी के बहाव में निरंतरता बनाए रखने के लिए पानी बहाव के रास्तों में निर्माण सामग्रियों को हटाने की कार्यवाही जोन के सहायक अभियंता सुनिश्चित करेंगे, साथ ही नालियों में निर्मित कच्चे-पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही भी पूर्ण करेंगे, ताकि पानी के बहाव में निरंतरता बनी रहे।
कंट्रोल रूम स्थापित- इस संबंध में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र का मुख्य नियंत्रण कक्ष निगम कार्यालय साकेत भवन बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंम्बर 07759-226672 है, मुख्य नियंत्रण कक्ष मंे स्थापित टेलीफोन अटैंड करने हेतु तीन पालियों में 06 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निर्देशित करते हुए कहा है कि नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं उप प्रभारी जोन कार्यालय में बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यकतानुसार मजदूर, हवा भरे ट्यूब, रस्सा, टार्च इत्यादि साधन चौबीसों घंटे तैयार रखेंगे, साथ ही कोरबा शहर में उपलब्ध गोताखोर की जानकारी एवं उनके पते इत्यादि रखकर संपर्क में रहेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर गोताखोर तत्काल उपलब्ध हो सके।
बाढ़ नियंत्रण के उप प्रभारी नियुक्त- संबंधित जोन के सहायक अभियंता इस कार्य के उप प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं, जारी आदेश के अनुसार कोरबा जोन हेतु सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर मोबाईल नम्बर 97520-94130, टी.पी.नगर जोन हेतु सहायक अभियंता एच.आर.बघेल मोबाईल नम्बर 97520-94127, कोसाबाड़ी जोन हेतु सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा मो. न. 98271-69132, रविशंकर शुक्ल जोन हेतु सहायक अभियंता लीलाधर पटेल मोबाईल नम्बर 79998-43527, बालको जोन हेतु सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ मोबाईल नम्बर 77730-07167, दर्री जोन हेतु सहायक अभियंता योगेश राठौर मो.नं. 87703-13266, सर्वमंगला जोन हेतु सहायक अभियंता यशवंत जोगी मोबाईल नम्बर 83050-87567, बांकीमोंगरा जोन हेतु सहायक अभियंता सुनील टांडे मो.नं. 97520-94106 उप प्रभारी बनाए गए हैं।
सेल्टर केन्द्र स्थापित- निगम क्षेत्र में मुख्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु सेल्टर केन्द्र बनाए गए हैं, जारी आदेश के अनुसार प्रभावित क्षेत्रवार प्राथ.शाला आ.जा.क. सीतामणी, पूर्व मा. शाला सीतमाणी, पूर्व मा.शाला आ.जा.क. मिशन रोड, प्राथ.माध्य.शाला आ.जा.क. रानी गेट के पास, प्राथ.शाला लालघाट, अंबेडकर स्कूल, प्राथ.शाला जोगियाडेरा, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एस.ई.सी.एल.स्कूल, शास.प्राथ.शाला प्रेमनगर, पूर्व मा.शाला भैरोताल व घुड़देवा को सेल्टर केन्द्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम को मुख्य सेल्टर केन्द्र के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

सेल्टर केन्द्र स्थापित- निगम क्षेत्र में मुख्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु सेल्टर केन्द्र बनाए गए हैं, जारी आदेश के अनुसार प्रभावित क्षेत्रवार प्राथ.शाला आ.जा.क. सीतामणी, पूर्व मा. शाला सीतमाणी, पूर्व मा.शाला आ.जा.क. मिशन रोड, प्राथ.माध्य.शाला आ.जा.क. रानी गेट के पास, प्राथ.शाला लालघाट, अंबेडकर स्कूल, प्राथ.शाला जोगियाडेरा, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एस.ई.सी.एल.स्कूल, शास.प्राथ.शाला प्रेमनगर, पूर्व मा.शाला भैरोताल व घुड़देवा को सेल्टर केन्द्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम को मुख्य सेल्टर केन्द्र के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम क्षेत्र में बनाए गए सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, उन्होने कहा है कि पानी, बिजली, आदि की व्यवस्था संबंधित सेल्टर केन्द्र के जोन के सहायक अभियंता 07 दिवस के अंदर सुनिश्चित करके तत्संबंध मंे अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ-साथ सेल्टर केन्द्र में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था औद्योगिक प्रतिष्ठानों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निगम द्वारा की जाएगी, जिसके प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी मोबाईल नम्बर 77730-02665 होंगे। इसी प्रकार सेल्टर केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, इस कार्य के प्रभारी अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं संबंधित जोन के स्वच्छता निरीक्षक उप प्रभारी होेंगे।
पानी निकासी, स्वास्थ्य संबंधी व स्वच्छ पेयजल व्यवस्था- अतिवर्षा के कारण पानी भर जाने की समस्याओं से निपटने के लिए संबंधित जोन कमिश्नर के मार्गदर्शन में सहायक यंत्री व स्वच्छता निरीक्षक नालों व नालियों की पूर्ण सफाई एवं पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वर्षा ़ऋतु में पानी के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण संबंधित जोन के प्रभारी अपने क्षेत्र में आने वाले जल प्रदाय के समस्त स्त्रोतों के रख रखाव एवं उनकी स्वच्छता की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया जाना सुनिश्चित करेंगे, सम्पूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई, दवाई का छिड़काव आदि व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी प्रभारी अधिकारी होंगे।
वाहन व्यवस्था एवं मुनादी- बाढ़ की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को सेल्टर केन्द्र तक लाने हेतु वाहनों की व्यवस्था के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में जिला प्रोटोकाल के माध्यम से वाहन की व्यवस्था करने हेतु निगम की ओर से वाहन प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री भूषण उरांव, मोबाईल नम्बर 97520-94139 होंगे। इसी प्रकार बांगों डेम व हसदेव बराज से पानी छोड़े जाने की स्थिति में हसदेव नदी किनारे के निचले हिस्सों में पानी भराव की स्थिति यदि आती है तो जिला नियंत्रण कक्ष, तहसील कोरबा, कटघोरा नियंत्रण कक्ष आदि से पानी छोड़ने की सूचना प्राप्त होने पर निगम द्वारा समस्त चिन्हित व संभावित निचले क्षेत्रों में लाउण्डस्पीकर द्वारा मुनादी की व्यवस्था कराई जाएगी, जिसके प्रभारी संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर मोबा. 77730-02669 तथा उप प्रभारी राजस्व अधिकारी अशोक बनाफर मोबा. नं. 97520-94213 बनाए गए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button