बलरामपुर

एक दीप भगवान विष्णु के नाम से आलोकित हुए जिले के विद्यालय परिसर।

विद्यालय रूपी देवालय में मनाया गया दीपोत्सव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. यादव के नेतृत्व में दीपोत्सव का पर्व जिले के शासकीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिले के 1355 प्राथमिक विद्यालय, 545 माध्यमिक विद्यालय तथा 168 उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दीपोत्सव के अवसर पर शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया। विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई, दीपों की श्रृंखला से वातावरण को आलोकित किया गया तथा एक दीप भगवान विष्णु के नाम जलाकर विद्यालयों में प्रकाश पर्व का उत्सव मनाया गया।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के द्वारा संदेश दिया गया है कि विद्यालय वास्तव में देवालय के समान है, जहाँ से विद्यार्थियों के जीवन का सृजन और दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह पुजारी हैं जो ज्ञानरूपी दीप से विद्यार्थियों के जीवन में उजाला फैलाते हैं। शिक्षा मंत्री के इस प्रेरणादायी संदेश से जिले के शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। शिक्षकों ने अपने घरों से पहले विद्यालय पहुंच कर विद्यालय को दीपमालाओं और रंगोलियों से सजाया, एक दीप भगवान विष्णु के नाम प्रज्वलित किया और विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान रूपी ज्योति जलाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात शिक्षकगण ने अपने-अपने परिवारों के साथ घरों में दीपावली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर जिले के समस्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को दीपोत्सव से पूर्व वेतन प्रदाय करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव पर्व में दीपों की रौशनी ने विद्यालयों को आलोकित करने के साथ ही शिक्षकों में भी ज्ञान, सेवा और संकल्प की नई ज्योति प्रज्वलित किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button