Korba

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 01 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*कृष्णा बुक के JET Book तथा ALL Book पैनल से सट्टा संचालित कराने वाले जिला कोरबा से 01 फरार आरोपी गिरफ्तार।*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*आरोपी के कब्जे से स्मार्ट मोबाईल फोन 01 नग, चेक 04 नग, ए.टी.एम. 01 नग, एवं पासबुक 03 नग को किया गया है जप्त।*

*पूर्व गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 85 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें मनी ट्रेल का किया जा रहा विश्लेषण।*

*आरोपी के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

*बैंक खातों मे जमा राशियो को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु विधिवत् कार्यवाही की जा रही।* 

*साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विशलेषण किया जा रहा है।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पुर्व मे पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था।

मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल के राजगामार क्षेत्र आने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया जहाँ पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। सटोरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से स्मार्ट मोबाईल फोन 01 नग, चेक 04 नग, ए.टी.एम. 01 नग, एवं पासबुक 03 नग बरामद किया गया। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। सटोरियों के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01 अर्पित अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल निवासी रजगामार चैकी रजगामार जिला कोरबा

पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी:-

01. आदित्य सिंह चैहान पिता विजय सिंह चैहान उम्र 22 वर्ष साकिन पोडी बहार नीचे मोहल्ला जिला कोरबा ।

02. साहिल दास पिता चद्रिका दास उम्र 21 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा। 

03. सुनील सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन रजगामार सरस्वती चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा।

04. अमन जायसवाल पिता विजेद्र जायसावाल उम्र 22 वर्ष साकिन सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया

05. विवेक सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button