कोरबा

कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुई जबरदस्त दुर्घटना में हुई दो की मृत्यु-तीसरा गम्भीर

कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। वही एक महिला गम्भीर हालत में बताई जा रही है।
ट्रक और बाइक सवार लोगों में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार तीन लोगों में से चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनमे से एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया दुसरी महिला की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर में जेबीडी कॉलेज के पास घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से मृतक व घायलों को कटघोरा अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया है। फरार ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहन आक्रोश व्याप्त है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button