गरियाबंद

कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरण में 16 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 4 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम भूतबेड़ा निवासी 07 वर्षीय चन्द्रहास नेताम का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन सीताराम नेताम को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह मैनपुर तहसील के ही ग्राम भालूकोना (तूहामेटा) निवासी 03 वर्षीय गौरी नेताम की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन श्रीमती पालेश्वरी नेताम को 4 लाख रूपये, राजिम निवासी 56 वर्षीय छोटेलाल भाण्डेकर की महानदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी रेखा भाण्डेकर को 4 लाख रूपये तथा गरियाबंद तहसील के ग्राम घटौद निवासी 32 वर्षीय गावश्कर कपिल का तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन चमरीन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button