71 अभ्यर्थियों को मौके पर जारी हुए नियुक्ति आदेश
कोरबा (ट्रैक सिटी)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चयनित संविदा शिक्षकों की 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में काउंसलिंग आयोजित की गई। राज्य कार्यालय से जारी 82 अभ्यर्थियों की सूची में से 76 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें 74 पात्र पाए गए। इनमें से 71 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए और अपनी पसंद से पदस्थापना स्थल का चयन किया। शेष तीन अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए रिक्त पदों में से लॉटरी के माध्यम से स्थल आवंटित किया गया। काउंसलिंग के बाद उपस्थित सभी 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

