Mungeli

कलेक्टर-एसपी ने आनंदाश्रम में वृद्धजनों से की मुलाकात, भेंट किया रेडियो और फल

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

मुंगेली/ कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने गुरुवार शाम रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को रेडियो, शॉल, श्रीफल और फलों की टोकरी भेंट कर उनकी खुशहाली की कामना की।
कलेक्टर ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए कहा कि रेडियो के माध्यम से वे समाचार, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने सभी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा, कलेक्टर ने आनंदाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

वरिष्ठ नागरिक संघ से भी की चर्चा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सियान सदन में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष और सदस्यों से भी भेंट की। उन्होंने संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और समाजहित में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ए.पी. गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button