NEWS

कलेक्टर-एसपी ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

धान का उठाव केंद्रों से जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

माॅश्चर मशीन से धान की जांची नमी, किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

ट्रैक सिटी। राजधानी रायपुर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं एसपी ने बरौदा, दौंदेकला एवं पचेड़ा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द धान के उठाव कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाएं और राइस मिलों द्वारा जल्द ही धान का उठाव किया जाना सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान के माॅश्चर को मशीन से जांच की। कलेक्टर ने कहा कि धान में माश्चर की मात्रा शासन के निर्धारित मात्रा से ज्यादा न हो। किसानों से धान खरीदी करते समय धान का माॅश्चर जांच किया जाएं। साथ ही कलेक्टर ने धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत की। कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था साथ ही ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन व्यवस्था की जानकारी किसानों से ली। बेहतर व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन संबंधी व्यवस्था बेहतर रखी जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने इलेक्ट्राॅनिक तौल व्यवस्था का अवलोकन किया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button