रायगढ़

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अस्पताल से डिस्चार्ज बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लेने रात में घरों में पहुंची टीम

कलेक्टर श्री सिन्हा देर रात तक लेते रहे बच्चों का हेल्थ अपडेट

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायगढ़/घरघोड़ा में स्कूली बस की दुर्घटना से घायल हुए बच्चों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव मदद की जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हुए हैं। दुर्घटना में घायल 5 बच्चों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हाल चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शेष 25 बच्चों को घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इन सभी बच्चों के स्वास्थ्य की भी मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी बच्चे को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो तुरंत मेडिकल सहायता मुहैय्या कराने के निर्देश सीएमएचओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद रात में प्रत्येक बच्चे के घर टीम भेजकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य रही। कलेक्टर श्री सिन्हा भी देर रात तक बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट लेते रहे। बच्चों के पालकों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने हर संभव मदद के निर्देश दिए हुए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button