कोरबा

मोटरसाइकिल से शहर भ्रमण पर निकले निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।

सफाई कर्मियों को दिया आश्वासन, नियमित रूप से जारी रखें काम, वेतन भुगतान में नहीं आएगी कोई बाधा

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गुरुवार को मोटरसाइकिल से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोरबा, रविशंकर नगर, कोसाबाड़ी और टीपी नगर जोन के मुख्य मार्गों, संपर्क सड़कों, आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से चर्चा कर उन्हें नियमित रूप से बिना किसी रुकावट के सफाई कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान आयुक्त पाण्डेय ने रविशंकर नगर जोन में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम द्वारा कोरबा ग्रीन नर्सरी का सफाई ठेका निरस्त किए जाने से सफाई कर्मियों के काम और वेतन भुगतान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी कर्मचारी पूर्व की तरह नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उनके वेतन का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

आयुक्त ने नवनियुक्त सफाई एजेंसी सुशील कुमार शुक्ला को भी सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पारदर्शी तरीके से समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सफाई के बाद तत्काल उठाएं कचरा

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे का तत्काल उठाव और परिवहन सुनिश्चित किया जाए। कचरे को लंबे समय तक सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर जमा न रहने दें। उन्होंने कचरा परिवहन करने वाले वाहनों की ट्रॉलियों को अनिवार्य रूप से ढंककर रखने तथा खुले में कचरा परिवहन नहीं करने के निर्देश भी दिए।

सड़क और नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक, कैरीबैग और डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कोरबा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग यह संकल्प लें कि न तो स्वयं गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button