मुंगेली

कलेक्टर ने ग्राम सुकली में जल जीवन मिशन के कार्य का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कई हितग्राही के घर नल कनेक्शन के माध्यम से जल नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आखिरी घर तक जल जीवन मिशन के तहत पहुंचे स्वच्छ पेयजल – कलेक्टर

मुंगेली/ कलेक्टर राहुल देव ने आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम के नटपारा में हितग्राही श्रीमती सिया बाई के घर पहुंचकर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचने की जानकारी ली। कलेक्टर ने पूछा प्रतिदिन नल से पानी मिलता है कि नहीं। इस पर हितग्राही ने बताया कि कनेक्शन लगने के शुरुआत के दिनों में पानी आता था, अब नहीं पानी नहीं आता है। हितग्राही मोहित ने बताया कि उसके घर में नल कनेक्शन लगा है, लेकिन नल से पानी नहीं मिलता। कलेक्टर ने हितग्राहियों द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जिन गाॅवों में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है, उस गाॅव में आखिरी घर तक पानी पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ठेकेदारों को संतोषजनक कार्य के बाद ही राशि जारी किया जाए।
बता दें कि ग्राम सुकली में 485 घरों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन लगाने का कार्य किया गया है, साथ ही उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बावजूद कई घरों में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि हर घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचे। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम गिरधारी लाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button