कोरबा

कलेक्टर संजीव झा की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 11 मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि

कोरबा /कलेक्टर संजीव झा की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले जिले के 11 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान की गयी है। क्षतिपूर्ति की राशि पीड़ित परिवार के मुखियों के बैक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। सहायता राशि मिलने से परिजनों को दुख की घडी में आर्थिक राहत मिलेगी। आर्थिक सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रदान की गयी है। तहसील पौड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी प्रहलाद सिंह की मृत्यु नाला में डूबने से हो गयी थी। मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य उनकी पत्नी कुवांरी बाई को चार लाख रूपये की सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी है। तहसील पोड़ीउपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम कोनकोना की निवासी श्रीमती मुनेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु हो गयी थी। उनके पति मंगल सिंह को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। विकासखण्ड करतला के अंतर्गत ग्राम ठरकपुर के निवासी नरेश कुमार की मृत्यु आग में जलने से से हो गयी थी। उनके पिता पतिराम कंवर को जनहानि क्षतिपूर्ति के रूप में चार लाख रूपये प्रदान की गयी है। तहसील कोरबा के शांति नगर बाल्को निवासी सागर तिवारी की मृत्यु गड्ढे के पानी में डूबने से हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता जितेंद्र तिवारी को चार लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि दी गई। ग्राम करूमौहा तहसील कोरबा निवासी सीतेश कुमार बंजारे की आग में जलने के कारण मृत्यु हो गई थी। उनके निकटतम वारिस पत्नी पार्वती बंजारे को चार लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई। मानसनगर तहसील कोरबा निवासी जयसिंह की मृत्यु नहर के पानी में डूबने से हो गयी थी। इस प्रकरण में उनके पिता राजूप्रसाद राजपूत  को क्षतिपूर्ति के रूप में चार लाख रूपये प्रदान की गयी है। तहसील कोरबा के ग्राम पताढी के निवासी सागर सिंह की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी जनहानि क्षतिपूर्ति के रूप में उनके निकटतम बहन चंद्रिका देवी तंवर को चार लाख रूपये की सहायता अनुदान राशि दी गयी है। करतला तहसील अंतर्गत ग्राम चांपा निवासी प्रमिला बाई की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से हुई है। जनहानि क्षतिपूर्ति के रूप में उनके पति तेजूराम को चार लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि दी गई है। तहसील कोरबा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी छेदीलाल साहू की मृत्यु कुआं के पानी में डूबने से हो गई थी। उनकी माता समाजी बाई को क्षतिपूर्ति राशि के रूप में चार लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि दी गई है। तहसील कोरबा अंतर्गत राताखार निवासी चंचल कुमार चंद्रा की मृत्यु नहर के पानी में डूबने से हुई है इस प्रकरण में उनकी पत्नी मीना चंद्रा को चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। तहसील पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम मदनपुर रजकम्मा निवासी कुमारी प्रतिभा उईके की मृत्यु सर्पदंश से हुई थी इस प्रकरण में उनकी माता सीता बाई को चार लाख रुपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई है।
अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी। मृतकों के मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा, शव परीक्षण, नजरी नक्शा, अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी एवं संबंधित थाना का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर चार लाख रूपये प्रति सदस्य की दर से सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी। तहसीलदारों के प्रतिवेदन पश्चात कलेक्टर श्री झा ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों की क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 44 लाख रूपये की राशि आबंटन और आहरित करने की स्वीकृति दी।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!