कोरबा

कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगडे का पत्रकारों ने किया पुष्प गुच्छ से स्वागत ।

 

छत्तीसगढ़ / कोरबा जिला कोरबा के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 13 सिंतबर को 8 निरीक्षक व 2 उप निरीक्षकों तबादला किया गया जिसमें से कोरबा जिले के कोतवाली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पाली , निरीक्षक रुपक शर्मा र.के.कोरबा से कोतवाली , निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को र.के.कोरबा से थाना बांकीमोंगरा , निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी र.के.कोरबा से थाना उरगा , कुसमुंडा थाना प्रभारी नवीन देंवागन को बांगो थाना , उरगा प्रभारी राजेश जांगड़े को कुसमुंडा थाना , थाना पाली से तेजकुमार यादव को करतला बांकीमोंगरा थाना के निरीक्षक चमन लाल सिन्हा को पुलिस लाईन कोरबा भेजा गया एवं उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह बांगो से लेमरू , करतला थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश चंद्रवशी को र.के.कोरबा भेजा गया है । सभी का तबादला के बाद से सभी थाना प्रभारियों का पदभार ग्रहण प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी कुसमुंडा थाना में निरीक्षक राजेश जांगडे भी पदभार ग्रहण कर लिया है । जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , पत्रकार व आम नागरिक कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े जी का स्वागत के साथ भेट किया जा रहा है । इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के युवा पत्रकार व कुसमुंडा क्षेत्र वरिष्ठ पत्रकार ने कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगडे का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया , स्वागत में बांकीमोंगरा के पत्रकार विकास सोनी , राजकुमार साहु , फिरत राम पाटले , ईश्वर जांगडे , महेंद्र सिंह , कुसमुंडा पत्रकार ओम गभेल , रुपेश दास मंहत एवं अमर लाल उपस्थित थे । पत्रकारों से बात करते हुए निरीक्षक राजेश जांगडे ने कुसमुंडा क्षेत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताई है । उन्होंने कहा कि गुंडा बदमाशों , आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी । उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में चल रहे निजात अभियान के अन्तर्गत नशा करने , साइबर ठगी , अवैध नशीले पदार्थ , नारकोटिक्स एक्ट के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा , एवं आम जनता के साथ मिलकर bbi पुलिस और जनता के बीच अच्छे संबंध स्थापित करेंगे । उन्होंने यह भी कहां कि अवैध शराब , चोरी , गुंडागर्दी जैसे गतिविधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया जाएगा। ईश्वर जांगड़े रिपोर्ट

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button