कोरबा

कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान: 29 जनवरी को टीका लगाने तैयारी पूरी  

कोरबा जिले में आठ लाख 82 हजार से अधिक लोगों को लगी पहली खुराक,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

15-18 वर्ष के 48 हजार बच्चों को पहली खुराक एवं पांच हजार लोगों को बूस्टर डोज भी लगी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /कोरबा जिले में कोविड संक्रमण पर लगाम कसने के लिए 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। शत-प्रतिशत टीकाकरण की लक्ष्य पूर्ति के लिए 29 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी तक 22 हजार 173 लोग कोविड का पहला और दो लाख 14 हजार 036 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। इनमंे से 74 हजार 559 लोगों की दूसरी डोज की तिथि ओवर ड्यू हो चुकी है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

जिले में अभी तक 18 वर्ष अधिक उम्र के आठ लाख 82 हजार 025 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। अनुमानित लक्ष्यानुसार यह जिले में 97.55 प्रतिशत है। इसी तरह कोरबा जिले में पांच लाख 45 हजार 867 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली है। तीन जनवरी 2022 से 15-18 वर्ष के किशोरों को कोविड वेक्सीन लगाया जा रहा है। जिले में इस श्रेणी के अन्तर्गत 48 हजार 105 बालक-बालिकाओं को कोविड वेैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। बूस्टर डोज के रूप में जिले में पांच हजार 076 लोगों को कोविड वेक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों का टीकाकरण तेजी से जारी है।

बूस्टर डोज पांच हजार 076 लोगों को- जिले में फ्रंट लाईन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। जिले में अभी तक पांच हजार 076 लोगों को बूस्टर डोज दिया जा चुका है। दो हजार हेल्थ केयर वर्कर्स को, एक हजार 396 फ्रंट लाईन वर्कर्स को एवं साठ वर्ष से अधिक उम्र के एक हजार 680 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज दिया जा चुका है।

पहली डोज: 18 आयु वर्ग के आठ लाख 82 हजार 025 लोगों का टीकाकरण – कोरबा जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग के आठ लाख 82 हजार 025 लोगों को अब तक कोविड वेक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक कोरबा और कटघोरा के शहरी इलाकों में दो लाख 54 हजार 784 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। दूसरे स्थान पर पाली विकासखंड में  एक लाख 45 हजार 072 लोगों का, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में एक लाख 43 हजार 784 लोगों का, कटघोरा ग्रामीण में एक लाख 17 हजार 743 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाया जा चुका है। इसी प्रकार, कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 10 हजार 778 लोगों का एवं करतला में एक लाख नौ हजार 864 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

दूसरी डोज: 18 वर्ग के पांच लाख 45 हजार  867 लोगों का टीकाकरण – जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लाख 45 हजार 867 लोगों को निर्धारित समयावधि पूरी होने पर कोविड-19 वेक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। इस श्रेणी में कोरबा-कटघोरा के शहरी इलाकों में एक लाख 74 हजार 968, कटघोरा विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में 73 हजार 245, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में 77 हजार 544, करतला विकासखंड में 81 हजार 794 और पाली विकासखंड में 75 हजार 603 लोगों को एवं कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में 62 हजार 713 लोगों को कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज दिया जा चुका है।

स्कूली विद्यार्थियों का टीकाकरण तेजी से जारी, अब तक 63 प्रतिशत किशोरों को लगा कोविड का टीका-
जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण तेजी से जारी है। जिले में अभी तक 48 हजार 105 किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जो अनुमानित लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। कोरबा जिले मंे अनुमानित लक्ष्य अनुसार 15 से 18 वर्ष की उम्र के 75 हजार 953 किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जाना है। अभी तक कोरबा और कटघोरा के शहरी इलाकों में सबसे अधिक 16 हजार 333 किशोरों ने कोविड का टीका लगवाया है। करतला विकासखंड में पांच हजार 734, कटघोरा विकासखंड में छह हजार 120, कोरबा विकासखंड में चार हजार 754, पाली विकासखंड में आठ हजार 050, पोंड़ीउपरोड़ा विकासख्ंाड में छह हजार  954 एवं निजी केन्द्रों में 160 स्कूली विद्यार्थियों और किशोरों ने कोविड से बचने के लिए टीकाकरण करा लिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button