NEWS

चुनाव ड्युटी में लगा पुलिसकर्मी पाया गया मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में-निलंबित

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुनेरा में चुनाव ड्युटी के दौरान मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में पाए गए एक पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक दादूरैया सिंह ठाकुर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में ड्युटी करने के साथ ही लोगों से बुरा बर्ताव कर रहा था। जानकारी मिलने पर प्रत्याशी व उसके घर वालों ने पुलिस कर्मी को घेर लिया। सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और उप निरीक्षक दादूरैया सिंह ठाकुर को ग्रामीणों से छुड़ावाया। पुलिसकर्मी का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया, जिसमें उसके द्वारा मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने की पुस्टि हुई। तब त्वरित कार्यवाही करते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक दादूरैया सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है और पुलिस लाईन में आमद देने को कहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button