कोरबा

छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने किया कोरबा जिले के पसान क्षेत्र का दौरा …सरपंचों की समस्याओं से हुए रूबरू

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान पंचायत में सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने दौरा किया। सभी सरपंचों ने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया एवं क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जनहित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर एवं उन समस्याओं को हल करने पर जोर दिया गया। प्रदेश सरपंच संघ के द्वारा लगातार सरपंचों की समस्याओं को दूर करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है जिस की महत्वपूर्ण कड़ी में कल पसान क्षेत्र के सभी सरपंचों ने अपनी बात प्रमुखता से रखी। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ की बैठक का आयोजन रेस्ट हाउस पसान मे रखा गया था. जिसमें प्रमुख रुप से पोंडी उपरोडा ब्लॉक अध्यक्ष सोबरन सिंह , सरपंच पसान विनीता देवी रामशरण सिंह तवर ,छत्तीसगढ़ सरपंच संघ कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पाण्डेय , कुम्हारीसानी सरपंच शुभावन सिंह, सरपंच सेन्हा सहदेव सिंह, सरपंच चदरौठी बुधवार सिंह सरपंच संतोषी मानसिंह , सरपंच बनेया ,अमलिकुडा सरपंच मानसिंह ,सरपंच हरदेवा शत्रुघ्न पठारी, सरपंच खोडरी भंवर सिंह सरपंच सेमरा अशोक कुमार, सरपंच धबलपुर बलदेव सिंह पोर्ते, सरपंच सेदूरगढ विमला श्याम, सरपंच अमझर रघुनाथ, सरपंच मातिन ,सरपंच नवागांव,पसान जनप्रतिनिधि दिलीप साहू ,इब्राहिम खान, पेनसिह पाव स सभी जनप्रतिनिधि सरपंच, उप सरपंच ,पंच आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरपंच संघ अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा जल्द ही इसके लिए सरपंच संघ आंदोलन की तैयारी करेगा।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!