Korba

जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के प्रदेश सदस्य पवन अग्रवाल, जकांछ के दो, कांग्रेस के दो पार्षद भी हुए भाजपा में शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,ट्रैक सिटी। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के समक्ष,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले से पूरी तरह से सफाया हो गया। प्रदेश, जिला स्तर से लेकर 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
शुक्रवार की शाम एक निजी होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोरबा का भाजपा में विलय हो गया।
उद्योग मंत्री के नेतृत्व में पिछले एक पखवाड़े में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा प्रवेश हो चुका है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 ये हुए भाजपा में शामिल

जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, वॉर्ड क्रमांक 56 के पार्षद पदमा साहू, वॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 9 के पार्षद रूप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेस्वरी भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष साजू एलेक्स, जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए।

 जकांछ व विभिन्न समाज से जुड़े पदाधिकारी भी हुए शामिल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जुड़े बहुत सारे जकांछ के नेता, विभिन्न समाज के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। अखिल भारतीय सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, सर्व यादव समाज की जिला अध्यक्ष गीता यादव, बिरहोर समाज के जिला अध्यक्ष फिरतराम पहाड़ी, प्रजापति महिला मंडल अध्यक्ष रीता प्रजापति, महंत समाज के प्रमुख मोहर दास महंत शामिल हुए।

 उद्योग मंत्री की रणनीति से कांग्रेस चारों खाने हो रही चित्त

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की रणनीति से कांग्रेस चारों खाने चित्त हो रही है। कटघोरा, छुरी, पाली तानाखार के बाद कोरबा विधानसभा में भी बड़ी संख्या में अब तक कांग्रेस, जनता कांग्रेस के बड़े नेता, पार्षद व मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है की जनाधार वाले नेताओ के बीजेपी में आने से भाजपा और भी मजबूत हो गई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button