बांकीमोंगरा/कोरबा (ट्रैक सिटी)। जनवादी महिला समिति द्वारा वार्ड 57 भैरोतल में मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर लगातार हिंसा बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया,महिलाओं के अंदर इस घटना के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है मोदी सरकार से मांग किया गया है कि मणिपुर सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए,और दोषियों को मौत की सजा दी जाए,और तत्काल शांति स्थापित किया जाए, कुमारी श्रुति कुलदीप ने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेन सिंह के ब्यान से स्पष्ट है कि वहां तीन माह से लगातार महिलाओं आदिवासियों पर हिंसा बलात्कार की घटना किया जा रहा है ।भाजपा ने अपने भक्तो को इंसान से हैवान बना दिया है,देश में महिलाओं बेटियों पर खुद इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है,दोषियों को सम्मानित किया जाता है ,देश को गौरव दिलाने वाली पहलवान बेटियों पर भाजपा सांसद यौन उत्पीड़न करते हैं उन्हें न्याय के बजाय लाठी जेल दिया जाता है,आदिवासी गरीब पर पेशाब किया जाता है।यह सब षड्यंत्र कार्पोरेट मनुवादी गटजोड की शाजिस है,कार्पोरेट लूट और देश बेचने के लिए जनता का ध्यान भटकाने धर्म के नाम पर हिंसा दंगा की राजनीति की जा रही है।इस प्रकार की घटना को जनवादी महिला समिति तीव्र निंदा करते हुए, आदिवासियों दलितों महिलाओं पर हमला बंद कराने की मांग करती है।

