TRACK CITY NEWS कोरबा. जिला शतरंज संघ कोरबा के तत्वावधान में न्यू इरा स्कूल में समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परमानंद अग्रवाल अध्यक्ष लायंस क्लब बालको, विशिष्ट अतिथि बजरंग अग्रवाल उपाध्यक्ष लायंस क्लब कोरबा, किशोर अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, प्राचार्य न्यू इरा डी.एस. राव, के.के. साहू चेयरमैन न्यू इरा स्कूल, एवं कोरबा जि़ला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश क्रिस्टोफऱ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिती दर्ज कराई।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आर.एल. विश्वकर्मा एवं संघ के पदाधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष लायंस क्लब बालको परमानंद अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए और ऊँची मंजि़ल हेतु अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश क्रिस्टोफऱ ने अनुशासन से लगातार अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम समाप्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राणा बिश्वकर्मा ने सभी अतिथियों को अभिभावकों और खेलने वाले बालक-बालिकाओं को धन्यवाद दिया। संघ के सभी सदस्यों को उनके अथक प्रयास और विशेष सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संघ के सदस्यों रितेश यादव, तुहिन हलधर, आलोक क्षत्रिय, मनोज साहू, देवेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन सुश्री पूजा पाण्डे ने किया।

