कोरबा

जिले के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु-दो घायल

कोरबा जिले में शनिवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मृत्यु हो गई। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें एक बाइक सवार को पिकअप वाहन ने अपने चपेट ले लिया। ग्राम परला पास बाइक सवार विनोद कुमार लालपुर अपने पिता और भांजे को बैठा ग्राम चोटिया आ रहा था तभी मेनरोड पर पिकअप की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही विनोद की घाटी स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही पिता राधे व भाजे नितेश घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है। दुर्घटना मोरगा चौकी क्षेत्र में हुई।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button