गरियाबंद

जिले के दूरस्थ अंचलों के गांवों में कराया जायेगा विभिन्न निर्माण कार्य।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ मैनपुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन की विशेष पहल से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य शीघ्र कराये जायेंगे। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी मंजूर कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनीझोला से कोदोमाली तक 21 किलोमीटर तक पक्की सड़क तक निर्माण कराया जायेगा। जिसकी लागत लगभग 51 करोड़ 80 लाख रूपये है। जिसमें बम्हनीझोला, नागेश, करलाझर, साहेबिनकछार, कोदोमाली के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए आसानी होगी। इसके अलावा 5 बड़े पुल का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें अड़गड़ी नाला, जरहीडीह नाला, शोभा नाला, एवं बाघ नाला में 2 पुल का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए लगभग 35 लाख से अधिक की लागत से तीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किये गये है, जिनमें मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भूतबेड़ा, खासरानी और कोकड़ी शामिल है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button