कोरबा

टेबल टेनिस में रायपुर सेंट्रल की टीम बनी विजेता, कोरबा पश्चिम को रनर का खिताब।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल की टीम ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम पर 3-1 से जीत दर्ज कर ली। स्पर्धा का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। विजयी टीम रायपुर सेंट्रल समेत विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने विनर ट्राॅफी सौंपी।सोनी सब कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मेंस सिंगल में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने जीत दर्ज की जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के खिलाड़ी टीपी. सिंह को रनर का खिताब मिला। मेन्स डबल में रायपुर के खिलाड़ी प्रशांत बापट एवं अनुराग शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के खिलाड़ी टीपी. सिंह एवं बिलासपुर रीजन के समीर तिवारी को रनर का खिताब मिला है। विमेन्स सिंगल में रायपुर की दिव्या आमडे विजयी रहीं जबकि दुर्ग की शोभना सिंह को रनर का खिताब मिला।

गौरतलब है कि अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार हसदेव ताप विद्युत संयंत्र, कोरबा पश्चिम को मिली थी। रविंद्र सांस्कृतिक मंच (सीनियर क्लब) के भवन में आयोजित इस स्पर्धा में पाॅवर कंपनीज की सात टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा, रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम और बिलासपुर रीजन की टीम शामिल रहीं। समापन समारोह में विद्युत गृह से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके पांडेय, केएनबी. राव, एससी पाठक, एसके. नायर और परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव अविनेश पाठक ने खेल समिति को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन- 

अखिल भारतीय पाॅवर कंपनी प्रतियोगिता के लिए टेबल टेनिस के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरूष टीम में रजनीश ओबेराय, टीपी सिंह, अनुराग शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट, समीर तिवारी, सागर पिंपलापुरे और विवेक पटेल शामिल हैं। जबकि महिला टीम में दिव्या आमडे, शोभना सिंह, उपासी धाकड़, मोनिका दीवान, श्रद्धा वर्मा और निरंजना गवेल शामिल हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button