Korba

डॉ. अम्बेडकर कठिनाइयों का सामना कर आगे बढ़े-झूल बाई

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा- आज 14 अप्रैल 2025 को कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाली के अम्बेडकर चौक में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर उनके जयंती के शुभ अवसर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर गरीब परिवार में जन्म लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक बहुत से कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े, डॉ. अम्बेडकर को आज संविधान निर्माता के रूप में पूरे भारत देश मे जाना जाता है। श्रीमती कंवर ने आगे कहा कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूरे भारत देश मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता दामोदर राठौर ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर छुआछुत की भावना को दूर करने का भरसक प्रयास किये, वे प्रतिदिन 18 घंटे तक पढ़ाई किया करते थे, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 32 डिग्रियां हासिल कर 9 भाषाओं के ज्ञाता भी थे। इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद सदस्य व सभापति दामोदर राठौर, जनपद सदस्य जवाली कमल बेलदार, जनपद सदस्य अरदा श्रवण सिंह तंवर, जनपद सदस्य भिलाई बाज़ार श्रीमति मीनू दिग्विजय सिंह, पूर्व जनपद सदस्य रामायण सिंह बिंझवार, सरपंच जवाली दिलेश कंवर, पूर्व पार्षद छुरीकला नगर पंचायत देवेंद्र देवांगन, विकास विस्तार अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर, पुरुषोत्तम साहू, राम किशुन पाटले, हेमलाल पटेल, वीरेंद्र नामदेव, सकुन जनार्दन, संतोषी कुर्रे, चुनिया सारथी, पूनम जनार्दन, रोजगार सहायक सुरेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button