Korba

दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का किया गया खुलासा । विधि से संघर्षरत अपचारी बालक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 57/2023 धारा 174 जा.फौं. के प्रकरण में मृतक समारू बुधवरा सिंह धनवार पिता होल साय धनुवार उम्र 65 वर्ष साकिन लोटानपारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा कि मृत्यू दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रवीन्द्र मीना (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था। घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button