कोरबा । शनिवार रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने नशा कर वाहन चलाते लोगों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई की। उनके वाहनों को जप्त कर पुलिस कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी वाहन चालकों का चालान बना कर न्यायालय में पेश किया जाएगा ,साथ ही त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Leave a Reply

