कोरबा

नहर में डूबी किशोरी की मिली लाश

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थानांतर्गत ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में पानी के तेज बहाव में बहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की लाश बरामद कर ली गई है। ग्राम कटबितला के पास लोगों को उसकी लाश मिली है। मृतका का नाम चुलबुली यादव बताया जा रहा है, जो कि खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी। चुलबुली नहर के पास कैसे पहुंची और कैसे पानी में डूबी इस बात का पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर सेना के गोताखोर सक्रिय हुए और घंटो मशक्कत के बाद उसकी लाश को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए लाश को पीएम के लिए रवाना किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button