Korba

नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म, आरोपी चाचा को किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शराब के नशे में धुत चाचा ने अपनी 16 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार में किसी भी सदस्य को देने पर मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित चाचा को शराब भट्टी से गिरफ्तार किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत चाचा की नीयत बदल गई और उसने अकेली भतीजी को देख दुष्कर्म किया। जब स्वजन वापस लौटे, तब नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने बेटी को लेकर सिविल लाइन थाना जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि आरोपित शराब का आदी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है। मना करने पर नहीं मानता था और अब नशेड़ी ने दुष्कर्म किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आरोपित चाचा के विरूद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी, पर फरार चाचा अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। इस बीच मुखबिर से निहारिका शराब भट्ठी के पास आरोपित के होेने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में शराब भट्टी पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button