Raipur

नितिन नबीन बने प्रदेश प्रभारी ,किरण देव ने बधाई देते हुए कहा उनका मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी के बाद पुनः प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ की विधायक लता उसेंडी को ओड़िशा प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन नियुक्तियों के लिए नवीन और उसेंडी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है। देव ने कहा कि श्री नवीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। नवीन का छत्तीसगढ़ से लगाव रहा है और उनके प्रदेश सह प्रभारी रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी रहते हुए ऐतिहासिक विजय अर्जित की है। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति करके देश में मिसाल पेश करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हर परिवार, हर व्यक्ति को लाभ पहुँचाएगी।

भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवीन के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करेंगे कि शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी वंचित न रहे और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति व्यक्त जन-विश्वास और अधिक सुदृढ़ जनाधार में परिणत हो। देव ने कहा कि उसेंडी की ओड़िशा प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्ति ओड़िशा के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम व सहयोग का सम्मान है। सुश्री उसेंडी के सुदीर्घ राजनीतिक व संगठनात्मक अनुभवों का लाभ ओड़िशा में भाजपा को मिलेगा और ओड़िशा की भाजपा सरकार ओड़िशा के विकास को नई ऊँचाई तक ले जाएगी।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button