कोरबा

न्यायालय परिसर में चोरी अधिवक्ता की बाइक ले उड़े अज्ञात आरोपी।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। कोरबा में बढ़ती चोरी की वारदातों में मध्य जिला न्यायालय परिसर कोरबा सीजेएम कोर्ट के पीछे खड़ा किया गया अधिवक्ता का मोटर सायकिल अज्ञात चोर ने पार कर दिया।

अधिवक्ता तीरथ राम सोनवानी पिता स्वर. बिदुर राम सोनवानी उम्र 60 वर्ष, ग्राम देवरमाल उरगा कोरबा के निवासी हैं और जिला न्यायालय कोरबा में अधिवक्ता का काम करते हैं। 08 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3 बजे मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG10 BF 8203 को जिला न्यायालय परिसर सीजेएम कोर्ट के पीछे खड़ा किया था। शाम लगभग 5 बजे जिला न्यायालय से वापस आकर देखा तो मोटर सायकिल कीमती लगभग 25000 रूपये चोरी कर लिया गया था। परिवार न्यायालय के बगल रोड से चोरी मोटर सायकल में हेलमेट एवं डिक्की में वाहन के मूल कागजात एवं अन्य दस्तावेज थे। सिविल लाइन थाना में चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button