कोरबा

पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत,पैर फिसलने से हुआ हादसा।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। बांकीमोंगरा थानां क्षेत्र के कटाईनार स्थित एनीकट (डेम) में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे 4 दोस्तो में से एक युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना सामने आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दर्री थाना अंतर्गत आयोध्यापुरी बस्ती निवासी नरेश साहू अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को पिकनिक मनाने कटाईनार एनीकट पहुंचा था। इसी दौरान नहाने की कोशिश के वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर बहने लगा। मौजूद साथियों ने उसे बचाने के लिए पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचाने में सफल नहीं हो सके।

घटना के बाद सूचना परिजन और परिजन द्वारा थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। 15 वर्षीय नरेश की तलाश के लिए एनीकट के गेट बंद करवाए गए। पुलिस की मौजूदगी में बचाव दल/गोताखोर लापता की खोजबीन में लगे रहे। आखिरकार नरेश का शव बरामद हुआ जिसे बाहर निकाला गया। परिजनों में कोहराम मचा है, परिचितों में शोक व्याप्त है। पुलिस शव सुपुर्दनामा से पहले की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button