कोरबा

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी रहे कोरबा प्रवास पर

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र , कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

निजात रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत विकास परिषद संस्था के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य कैंप

करीब 300 पुलिस परिवार का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी आज दिनांक 2 अगस्त 2022 को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे , कोरबा प्रवास के दौरान रक्षित केंद्र कोरबा में भारत विकास परिषद संस्था द्वारा पुलिस परिवार के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सम्मिलित हुए ,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब 300 महिला पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । श्री रतन लाल डांगी द्वारा रक्षित केंद्र में निर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र , कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत निजात रथको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर संजीव झा , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी बी बोडे, भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष  महेश गुप्ता , मुरलीधर मखीजा सहित जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी , स्वास्थ्य विभाग से चिकत्सक एवं स्टाफ ,संस्था के सहयोगी एवम सदस्य,पुलिस परिवार के करीब 500 लोग उपस्थित थे ।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button