Korba

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा किया गया जिला कोरबा का वार्षिक निरीक्षण।

रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी। परेड का कराया गया मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु किया गया दरबार का आयोजन।*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण।*

*सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा कार्यालय में प्राप्त थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों के आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने, अनावश्यक लंबित नहीं रखने हेतु दिये निर्देश।* 

*आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास हो इस प्रकार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।* 

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर  डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 29.03.2024 को जिला कोरबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय का पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर ज़िले में स्वागत किया।उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये। परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक जिला पुलिस कोरबा के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही  अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्‍यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र मीणा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना/चौकी प्रभारी  उपस्थित रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button