Raipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का वर्चुअली शुभारंभ।

*संचालक रजत बंसल एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने इंडोर स्टेडियम के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का लिया जायजा*

रायपुर (ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक रजत बंसल एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को संचालक एवं कलेक्टर, एसएसपी संतोष सिंह ने देखा। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button