*आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त कार्यवाही की गई*
*त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*
*धारा- 296, 351(3),331(4), BNS 25,27 आर्म्स एक्ट act*
*नाम आरोपी*
राजेश दुबे पिता स्वर्गीय देवी शरण उम्र 43 साल निवासी हुसैन थाना मुस्करा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बांधपारा गाड़ाफादा जग्गा कटघोरा कोरबा
कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र जटगा, थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत एक आरोपी के विरुद्ध गंभीर अपराध दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से स्पष्ट है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके।*

