कोरबा

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के नाम पर की जा रही धोखाघड़ी, अभिभावक रहे सावधान

आशंका होने पर विभाग के दूरभाष क्र. 0771-2263708 पर करे संपर्क

वर्ष 2023-24 में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु धोखाधड़ी की सूचना के संबंध में

ट्रैक सिटी। ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों का मोबाईल नंबर लेकर उनके अभिभावकों को फोन करने उनके बच्चों को प्रयास विद्यालयों में प्रवेश कराने हेतु राशि की मांग करते हुए, यह झाँसा दिया जा रहा है कि उनके बच्चों का सुनिश्चित प्रवेश करा दिया जाएगा। अतः यहां सभी पालकों को सूचित किया जाता है कि ऐसी किसी भी फोन पर दी जा रही गलत सूचना पर ध्यान न दें, ना इनके झांसे में आकर राशि दें ऐसे धोखाधड़ी करने वालों पर निकटस्थ थाने में FIR भी दर्ज कराएं। विभाग द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया हेतु पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रक्रिया अपनाई गई है।

किसी को कोई आशंका होने पर विभाग के दूरभाष क्र. 0771-2263708 पर संपर्क कर सकते है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button