कोरबा

राशनकार्ड के समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राशन कार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी दी जा रही है। राशन कार्ड के लिए ऑन लाइन प्रक्र्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में नागरिकों को बताया जा रहा है। 29 सितंबर को साकेत भवन नगर पालिक निगम कोरबा, कटघोरा के लैम्पस कार्यालय, 30 सितंबर को जनपद कार्यालय करतला एवं कोरबा जनपद के अंतर्गत भारत भवन भैंसमा में सेवा सेतु लगाया जायेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button