कोरबा

बाइक चलाने का शौकीन चोर गिरफ्तार

चोर चोरी कर बाइक को फेंक देता था जंगल में

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले में पिछले कुछ महीने से लगातार बाइक चोरी की घटना सामने आ रही थी। अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बढ़ती बाइक चोरी ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय व उनकी पूरी टीम बाइक चोर गिरोह पकड़ने के लिए लगातार प्रयास में जुटी हुई थी। इस बीच सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापाली निवासी एक नाबालिक बाइक की चोरी कर उसे जंगल में छुपा कर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री उपाध्याय की टीम सतर्क हुई। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल चोरी की पांच मोटरसाइकिल जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पकड़े गए शातिर चोर से फिलहाल पूछताछ हो रही है। मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग के द्वारा अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक की चोरी करता था और पेट्रोल खत्म हो जाने पर वह उसे जंगल में फेंक दिया करता था।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button