Korba

बालको क्षेत्र में चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर भूमि सुपोषण दिवस का हुआ आयोजन, गौ पूजन वा कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर किसानों द्वारा भूमि सुपोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान खेतों से लाई गई पवित्र मिट्टी पर कलश स्थापना कर पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही गौ पूजन भी किया गया, जिससे जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

पूजन के पश्चात गौ आधारित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बीजोपचार, जीवामृत, घन जीवामृत, जैविक कीटनियंत्रण आदि की विधियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के लाभ, मृदा सुधार, जैविक खाद के महत्व और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर किसानों को जागरूक किया।

जिला गौ सेवा संयोजक लालिमा जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को जैविक और पारंपरिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, जिससे मृदा की उर्वरता बनी रहे और स्वस्थ फसल उत्पादन संभव हो। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए गौ आधारित जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी दिनेश करनाल, तुमान आयुष विभाग की डॉक्टर कुमुदिनी माला डहरिया, आयुर्वेद विशेषज्ञ अर्जुन श्रीवास, उन्नत किसान प्रमुख भाई खुमान सिंह कंवर, अमृत लाल राठिया, मोहित राम साहू, पत्थर सिंह कंवर, गणेश सिंह कंवर, सागर सिंह राठिया, मंक्ष कुमार, संतोष कुमार यादव सहित अनेक किसान भाई उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button