कोरबा(ट्रैक सिटी)। सुराकछार-बल्गी मार्ग पर मोड़ से आगे दारू भट्टी के पास आज एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 B 02167 को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।

