कोरबा

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जुलाई से

जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा, विकास कार्याे का भी लेंगे जायजा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 13 से 16 जुलाई तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जुलाई को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 14 जुलाई को सुबह 10 बजे भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वाटर शेड कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत कार्यालय कोरबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इसके पश्चात जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिला पंचायत सभा कक्ष में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। श्री सिंह रात्रि आठ बजे घंटाघर चौक में स्थानीय मीडिया चैनल के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह 15 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से विकास कार्य स्थलों का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे रजकम्मा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे कोरकोमा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम साढ़े चार बजे प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस कान्फ्रेंस कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे। 16 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button