कोरबा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् पहली किश्त के रूप में जिले के किसानों के बैंक खातो में 32 करोड 10 लाख 49 हजार रूपये की राशि का किया अंतरण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् भूमिहीन मजदूरों को एक करोड 66 लाख 38 हजार रूपये तथा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को चार लाख 44 हजार 898 रूपये की राशि उनके खातो में अंतरित की

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
????????????????????????????????????


राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी आडिटोरियम में हुआ सम्पन्न

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के 41 हजार 064 किसानों के बैंक खाते में कुल 32 करोड 10 लाख 49 हजार रूपये की राशि पहली किश्त के रूप में अंतरण किया। साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् पहली किश्त के रूप में दो हजार रूपये की दर से जिले के आठ हजार 319 भूमिहीन मजदूरों के खाते में कुल एक करोड 66 लाख 38 हजार रूपये अंतरित की गयी। इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को सालाना सात हजार रूपये दिया जाएगा, जिसकी पहली किश्त के रूप में दो हजार की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गयी है। इसी प्रकार जिले के गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों मे चार लाख 44 हजार 898 रूपये की राशि का अंतरण किया गया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोरबा शहर स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानो को सम्मानित किया गया।

साथ ही किसानों को फसल बीज तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरो को चेक का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल सहित भारी संख्या में किसान और नागरिकगण मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते तीन वर्षों के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, 65 तरह के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी, सी-मार्ट की स्थापना जैसी अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते सभी वर्गों में खुशहाली और बदलाव दिखाई दे रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button