Korba

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात।

607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का करेंगे लोकार्पण।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

*हितग्राहियों को ढाई करोड़ से अधिक राशि की सामग्री का करेंगे वितरण*

*मुख्यमंत्री साय 102 नव विवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 12 दिसंबर 2024 कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से अधिक हितग्राहियों को वितरण करेंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।

कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथी के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेम चंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।

इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।

भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।

*मुख्यमंत्री साय 102 नव विवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद *

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

*मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण करेंगे -*

मुख्यमंत्री जिले के 400 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 2.69 करोड़ से अधिक राशि के सामग्री वितरण एवं चेक प्रदान करेंगे। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को मत्स्य, कृषि, पशुधन विकास विभाग, रेशम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि क्षेत्रों में लाभकारी योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की जाएगी। मत्स्य विभाग से 05 नग महाजाल एवं 05 नग आईस बॉक्स, कृषि विभाग से 03 नग ट्रेक्टर, जनपद पंचायत कोरबा से 04 नग बैंक लोन राशि, पशुधन विकास विभाग से 06 नग डेयरी पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 330 नग सामुदायिक निवेश कोष एवं 100 नग चक्रीय निधि की राशि वितरित करेंगे। साथ ही रेशम विभाग से 31 नग तसर कोसा कृमि पालन हेतु हितग्राहियों को वितरित करेंगे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button