खैरागढ़

मौका मिला तो.. पूरे वनांचल से लेकर नगर तक के विकास में नहीं छोडूंगा कोई कसर-उत्तम सिंह ठाकुर

 

 खैरागढ़। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष एवं खैरागढ़ विधानसभा से चर्चित प्रबल दावेदारी कर रहे उत्तम सिंह ठाकुर ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विभिन्न जनोपयोगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य सतत रूप से गत माह से कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के बनते ही किसानों के कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 2500 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी, धनवंतरी जैनेरिक दवा योजना अंतर्गत सस्ती दवाये, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, रैली-कोसा की खरीदी, राइस मिलिंग राशि 40 से 120 आदि योजानाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से खैरागढ़ विधानसभा के सभी स्थानों पर प्रस्तुत करवाया जा रहा है ।

उक्त योजनाओं के प्रचार प्रसार करते हुए उन्होंने धुवांधार दौरा भी किया । इसी दौरान उनके द्वारा आम जनता से वो कहते हुए दिखे की , वर्तमान में कानून का राज कायम है। अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि हुए हैं, उन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। जनता से झूठ ही बोला गया है। बीते कई महीनों से वह अपने समर्थकों के साथ खैरागढ़ के विधानसभा समस्त क्षेत्रों में दौरा किये हैं जैसे ― नादिया, इरीमकसा, पेंडरवानी, लालपुर छुईखदान, गोपालपुर, खपरी, साल्हेवारा , रामपुर, भांजी डोंगरी, भदेरा, गोलरडीह राहुद, धनगांव, मडौदा, चिंगली, सोनपुरी व भीमपुरी , सराईपतेरा, नचनिया, भाजी डोंगरी, साल्हेवारा, देवपुरा घाट, मोहगांव, पैलीमेटा, गंडई व लिमो बुदेली, साल्हेकला, कुटेली कला, उदयपूर , बाजार अतरिया बकरकट्टा, रामपुर, साल्हेवारा नर्मदा, केबोथी, शेरगढ़, बफरा, जोरातराई नादिया, इरीमकसा, पेंडरवानी, लालपुर , दनिया, उदान, तेंदूभाटा, जोम, मैन्हर, सीताडबरी , छुईखदान , गंडई , खैरागढ़ के समस्त सुदुरवनांचल के इलाकों से लेकर नगर तक में व्यापक जनसंपर्क किया है। इस दौरान क्षेत्र में उन्हें आमजनता से अपार स्नेह एवं आमजन के समर्थन के साथ कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को काफी मजबूती मिली है।

उत्तम सिंह ठाकुर ने भाजपा पर कसा तंज ―
श्री सिंह ने क्षेत्र की जनता से कहा, की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्ग की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं की सौगात प्रदेश की जनता को दी है। जीसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता उठा रही है। काँग्रेस पार्टी में सभी वर्गों का पूरा सम्मान और ख्याल किया जाता है। हमारी सरकार के आते ही वर्तमान में कानून-व्यवस्था में बेहतर सुधार हुवा है। गरीब, मजदूर और किसानों को उनका हक मिल रहा है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा ― किसानों को मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे बड़ी राहत देते हुए उन्हें खेती किसानी में बीमा योजना, समय पर खाद उपलब्ध करवाना, किसानों को समय पर बारदाना दिलवाना , उन्नत कृषि की तकनीक , न्याय योजना का लाभ , गोधन योजना , भूमिहीन किसान योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना , पौनी पसारी योजना, एवं गौमाता के लिए रोका छेका , पशुधन योजना, संचालित है।

आप सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार के कार्यकाल विपक्ष की सभी योजनाओं में अन्न , किसान , मवेशियों के लिए बनाई गई गौशालाएं एवं योजना सभी छलावा साबित हुई थी। जिसे आपने पन्द्रह साल के उनके राज में देख ही लिया है।

भाजपा के समय में मवेशियों के लिए भूसा-चारा तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा, अब तक भाजपा के जो भी जनप्रतिनिधि यहां रहे हैं, उन्होंने क्षेत्र का नहीं बल्कि अपना स्वंय का विकास पहले किया है।
पाठकों हम बता दें कि उत्तम सिंह ठाकुर काफी पढ़े-लिखे , मिलनसार , एवं खैरागढ़ विधान सभा सहित पूरे जिले में एक सफल कृषक के रूप में जाने जाते हैं। उनका चाल-चरित्र दूसरों से कहीं बेहतर है। क्षेत्र में वह लगातार युवाओं, महिलाओं और बड़े बुजुर्गों से मिलकर उनसे उनकी समस्याओं का तुरन्त निराकरण कर रहे हैं। जहां पर छत्तीसगढ़ सरकार की संपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार करके आशीर्वाद ले रहे हैं।

खैरागढ़ विधानसभा से जनता का मिला जनसमर्थन―
वहीं खैरागढ़ विधानसभा से उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। भूपेश बघेल की योजनाओं के प्रचार के दौरान इस विधानसभा से दावेदारी कर रहे उत्तम सिंह ठाकुर को क्षेत्र की जनता ने कहा कि बाकी तो स्वार्थी निकले आपसे उम्मीद की आस है आप हमारे सारथी जरूर बनेंगे।

उक्त सभी ग्रामो के कार्यक्रमों में प्रमुख रुप से युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रवि साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी भक्कू खान, खैरागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज़फर उल्लाह खान, कौशलेन्द्र सिंह, खैरागढ़ शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मनोहर सेन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला सचिव आकाश मेश्राम, बलदाऊ सोनी, अमन मेश्राम, इमरान खान, मनीष साहू, राजा सिन्हा व क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!