Korba

यूपी के प्रयागराज में बोलेरो की हुई बस से टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत,19 घायल। सभी मृत व्यक्तियों की हुई पहचान। 

सभी मृतक कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत रहने वाले थे।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ यूपी के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ।

बोलेरो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, जबकि बस सवार घायल हुए हैं। बस सवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई।

श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृत व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है। सभी कोरबा जिले से दर्री थाना अंतर्गत रहने वाले थे।

मृत व्यक्तियों के नाम : – ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू।

बताया जा रहा हैं की सभी की मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाई हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button