कोरबा

राजस्व प्रकरण निराकरण के लिए गांववार लेगेंगे राजस्व शिविर

अधिकारी-कर्मचारी फिल्ड पर सक्रिय रहकर करे शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन

कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कोरबा । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजीव झा ने राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए गांववार शिविर लगाने के निर्देश दिये है। उन्होने शिविर के माध्यम से नामान्तरण, बंटवारा, फौती आदि के लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि राजस्व शिविर में गांव के खसरा का पटवारी द्वारा वाचन किया जाएगा। शिविर में पंच, सरपंच एवं ग्रामीणजनों की मौजूदगी में खसरा वाचन के दौरान किसी भी आपत्ति या लंबित प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल आवेदन पंजीकृत किया जाएगा। खसरा वाचन में मृतक खातेदार की जानकारी होने पर फौती के लिए भी मौके पर ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। शिविर में इस प्रकार प्राप्त सभी आवेदनों को तहसीलदार एवं पटवारियों द्वारा निराकृत किया जाएगा। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. नूतन कंवर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिये है। उन्होने नियमित तौर पर गौठानों का निरीक्षण कर गौठानों में चल रहे आजीविका गतिविधियों का भी जायजा लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में विकसित किये गये गौठानांे में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की समीक्षा की। उन्होने गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्ंिवटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं आजीविका संवर्धन के कार्याे की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों में सभी पंजीकृत गोबर विक्रेताओं को सक्रिय करने तथा खुले में गोबर नही खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने जिले मेें नये स्वीकृत गौठानों में अधोरसंरचना के कार्यो की भी जानकारी ली। निर्माणाधीन गौठानों में सभी निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को  दिये। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं पेंशन और वन अधिकार पत्र बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों की सतत् निगरानी के लिए सप्ताह में पांच गौठानों का भ्रमण करने के निर्देश सभी एसएडीओ को दिये थे।  बैठक में एसएडीओ से भ्रमण के दौरान जायजा लिये गतिविधियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में किसानों के ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होने ई केवाईसी और आयुष्मान कार्ड के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा को जिले के सभी गौशालाओं के निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने गौशाला में मौजूद पशुओं की वर्तमान स्थिति के साथ गौशाला में पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था आदि का भी जायजा लेने के निर्देश दिये।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button