रायपुर

राज्य में अब तक 68.22 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में लगभग 17 लाख किसानों ने बेचा धान : किसानों को भुगतान के लिए 12,934.46 करोड़ रूपए जारी

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 32.15 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 563 किसानों से 68 लाख 22 हजार 335 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 32.15 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 12 हजार 934 करोड़ 46 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 29 लाख 49 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 24 लाख 99 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 12 लाख 80 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 17 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 11 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गये है। जिले में 6 लाख 09 हजार 260 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। जिले में 6,01,073 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। महासमुंद जिला में 4 लाख 77 हजार 258 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,12,669 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,756 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 10,367 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,751 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,566 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,174 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 28,972 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,61,508 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 46,336 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 6,09,260 मीटरिक टन, कोरबा जिले में एक लाख 952 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,85,618 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,053 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,645 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,63,954 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,97,821 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,11,090 मीटरिक टन, राजनांदगांव जिले में 6 लाख एक हजार 073 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,75,324 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,83,850 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,34,720 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,77,258 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,43,319 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,23,476 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 96,526 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 88 हजार 163 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,45,184 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,77,951 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button